फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   atharv becomes topper of brain o brain

अथर्व बने ब्रेन ओ ब्रेन के स्टेट टॉपर

Wed, 23 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
atharv becomes topper of brain o brain
हरदोई। ब्रेनो-ओ-ब्रेन वंडरकिड राज्य स्तरीय अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिता का मंगलवार को गांधी भवन में पुरस्कार वितरण हुआ। इसमें अथर्व श्रीवास्तव को स्टेट टॉपर घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 18 अगस्त को गांधी भवन में हुई थी। इसमें 550 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की 40 मिनट में गणित, सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता व स्पीड हैंडराइटिंग विषयों की परीक्षा ली गई थी। इसके बाद पुरस्कार वितरण मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि दिल्ली से आए ब्रेन-ओ-ब्रेन के क्षेत्रीय निदेशक व यूपी, हरियाणा और गुजरात के मास्टर फ्रेंचाइजी अनुराग खेतान ने कहा कि बच्चों के मस्तिष्क भी अब ज्यादा तकनीक समझने के लिए तैयार हैं इसीलिए वह आज छोटी सी उम्र मेें उतना सक्षम हैं जहां अभिभावक भी अपने आप को बेबस समझने लगते हैं। उन्होंने इसका उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गणित के कई अंकों को आपस में बिना पेन कागज के जोड़ने के लिए कहा तो बच्चों ने बखूबी उनके जवाब भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ब्रेन-ओ-ब्रेन एडवांस स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन राज्य के अलग-अलग शहरों में किया जाता है। इस साल करीब 30 हजार बच्चों ने इसमें भाग लिया था। जिले के 550 बच्चे भी शामिल रहे। साथ ही अभिभावकों ने भी वंडर पेरेंट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, ट्राफी, गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल दिए। समृद्धि, मथुष, श्रेयांश, अपूर्व और आन्या ने अपने दिमागी करतबों से सभी को अचंभित कर दिया। इस मौके पर संजीव अग्रवाल, गोविंद नानवानी, शैलेश नवलानी, सीता नवलानी, अचला तिवारी, मनोज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता आदि ने समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉपर को मिला दो हजार का नगद पुरस्कार
अथर्व को ट्राफी के साथ दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। रुद्राक्ष दीक्षित नेे सिटी वंडरकिड की ट्राफी व एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार जीता। आरव मित्तल, शिवांग सिंह, अपूर्व वाजपेई व सत्यम यादव ने सिटी टॉपर की ट्राफी के साथ-साथ 500-500 का नगद पुरस्कार जीता। सेंट जेवियर्स स्कूल को जिले के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय की ट्राफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed