फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   atani group bharkhani me lagayega solar plant

अडानी ग्रुप भरखनी क्षेत्र में लगाएगा सोलर एनर्जी प्लांट

Mon, 06 Jul 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
atani group bharkhani me lagayega solar plant
हरदोई। देश के नामी कारोबारी ग्रुप में शुमार अडानी बिजनेस ग्रुप जिले में 50 मेगावॉट का सोलर एनर्जी प्लांट लगाएगा। ये प्लांट भरखनी ब्लॉक के तीन गांवों भाहपुर सपहा, कुरारी व गिरधरपुर की कुल 140 एकड़ भूमि पर लगेगा। प्रोजेक्ट फाइनल होने के बाद कंपनी की ओर से किसानों से भूमि का 30 वर्ष के लिए अनुबंध भी शुरू कर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक प्लांट को सितंबर तक चालू करने की योजना है।
विज्ञापन

अडानी ग्रुप की कंपनी किलज सोलर (महाराष्ट्रा) प्राइवेटर लिमिटेड अहमदाबाद गुजरात, उत्तर प्रदेश सरकार की सौर ऊर्जा नीति के तहत हरदोई के भरखनी ब्लॉक के ग्राम भाहपुर सपहा गांव में 50 मेगावॉट विद्युत उत्पादन की क्षमता का सोलर एनर्जी प्लांट लगाएगी। कंपनी ये प्लांट लगभग 140 एकड़ (700 बीघा) भूमि पर लगाएगी। इसके लिए भाहपुर सपहा समेत ग्राम कुरारी व गिरधरपुर के किसानों की भूमि को अनुबंध के आधार पर लीज पर लिया जाएगा। कंपनी के प्रतिनिधि क्षेत्र के विभिन्न किसानों से लगभग 110 एकड़ भूमि के अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। इसकी सूचना प्रशासन को देेेने के साथ ही कंपनी ने मौके पर प्रारंभिक स्तर का काम भी शुरू करा दिया है। कंपनी को प्रोजेक्ट के लिए अभी 30 एकड़ भूमि की आवश्यकता और जिसकी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।
विज्ञापन

जलालाबाद उपकेंद्र को विद्युत आपूर्ति देगा प्लांट
अडानी ग्रुप की कंपनी किलज सोलर (महाराष्ट्रा) द्वारा ग्राम भाहपुर सपहा में लगाया जाने वाला सोलर एनर्जी प्लांट शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित 132 केवी उपकेंद्र को विद्युत आपूर्ति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन नियमानुसार करेगा कार्रवाई
प्लांट प्रदेश सरकार की सौर्य ऊर्जा नीति के तहत लगाया जाना है, ये विकास संबंधी कार्ययोजना है। कंपनी द्वारा किसानों से भूमि का अनुबंध कराकर प्लांट लगाया जाना है। प्रशासन स्तर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed