{"_id":"68962f7fb4dc93c8ab064863","slug":"assistant-teacher-who-filed-molestation-report-filed-report-against-her-brother-and-others-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-135581-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली सहायक अध्यापिका पर भाई समेत रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली सहायक अध्यापिका पर भाई समेत रिपोर्ट
Fri, 08 Aug 2025 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
सांडी। बोर्ड परीक्षा में लगी ड्यूटी के दौरान लिफ्ट देने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ गया है। सहायक अध्यापिका ने 21 मई को महितापुर कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब सहायक अध्यापक की तहरीर पर सहायक अध्यापिका और उसके भाई के खिलाफ के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सहायक अध्यापिका का भाई पुलिस में सिपाही है। सांडी थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका ने 21 मई को योगेंद्र मिश्रा के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना के दौरान योगेंद्र ने सहायक अध्यापिका पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। एसपी से मिलकर सहायक अध्यापिका की ओर से रची गई कथित साजिश के बारे में बताया था। आरोप लगाया था कि 12 मार्च को उनकी ड्यूटी नरपति सिंह इंटर कॉलेज सांडी तिराहा में लगी थी। इसी दौरान उक्त अध्यापिका ने उनसे लिफ्ट मांगी थी।
लिफ्ट देने से इन्कार करने पर उसने हमला करवाया था। इसके बाद सहायक अध्यापिका ने अपने पुलिस कर्मी भाई के जरिए झूठे मामले में फंसा देने का प्रयास किया। उक्त पूरे घटनाक्रम में सहायक अध्यापिका और उसके भाई के खिलाफ एसपी के आदेश पर सांडी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। विवेचना के दौरान जो सामने आएगा उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।