{"_id":"66dde10cf765477eb30aca6b","slug":"asphalted-roads-will-be-built-in-34-villages-with-population-more-than-25-crore-to-250-hardoi-news-c-213-1-hra1001-119420-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 25 करोड़ से 250 से अधिक आबादी वाले 34 गांवों में बनेंगे डामरीकृत मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 25 करोड़ से 250 से अधिक आबादी वाले 34 गांवों में बनेंगे डामरीकृत मार्ग
विज्ञापन
हरदोई। 250 से अधिक आबादी वाले डामरीकृत मार्ग से वंचित 34 गांव-मजरा को 25.64 करोड़ से अधिक की लागत से डामरीकृत संपर्क मार्गों से जोड़ा जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने गांवों का सर्वे कराते हुए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करा ली है। डीपीआर शासन को बजट आवंटन के लिए भेजी गई है। जल्द ही बजट आवंटन की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग ने 250 से अधिक आबादी वाले गांव-मजरा को डामरीकृत मार्गों से जोड़े जाने की योजना में काम तेजी से शुरु किया है। गांवों में संपर्क मार्ग बनवाए जाने के लिए जनप्रतिनिधियों से भी प्रस्ताव लिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव को प्राथमिकता दी है और डीपीआर में सभी प्रस्तावों को शामिल कर लिया है। लोक निर्माण विभाग ने इन गांवों में कम से कम 500-999 मीटर लंबाई में संपर्क मार्गों को लिया है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से विधानसभा क्षेत्र हरदोई में बिरवापुरवा, कुर्रिया, कौढ़ा, बेहटाधीरा, बावन, बजेहरा, कोइलहा, गोपामऊ में सिंधारु, संडीला में महमूदपुर, जैतापुर, रज्जाकखेड़ा, दौलतखेड़ा, शिवपुरी, ऐराकाकेमऊ, बालामऊ में जगदीशखेड़ा, सवायजपुर में नंदुआ-नरौथा-नेहुआपुर पूर्वी, कठेठा, चांदा महमूदपुर सिलाला-गुरुसहाय पुरवा, कठेठा-मदनापुर, पुरारतन, किसानपुरवा, लालापुुरवा, पलिया सिसाला-गुलजारपुर, पचरैया-पुरवा, मदनापुर-भरौहा, करनपुर, पलिया सिसाला, दहेलिया, जवाहरपुर, पलिया-सिसाला-जगपुरवा, शाहाबाद में हुसैनपुर दीवानी, बड़ाताल, तड़ेर-लालपुर, जटपुरा, बिरौरी गांव में डामरीकृत मार्ग बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
साल 2011 की जनगणना के आधार पर 250 से अधिक आबादी वाले गांव-मजरों को जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर डामरीकृत मार्ग के लिए चिह्नित कराया गया है। इन गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से डीपीआर बनाई गई है। इन गांवों में करीब 25 किलोमीटर लंबाई में डामरीकृत मार्ग बनाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना में 25,64,80,000 रुपये का बजट शासन से मांगा गया है। जल्द ही बजट मिलने की संभावना है। बजट मिलते ही लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम कराया जाएगा। -मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी