{"_id":"652ad443d90243328106e036","slug":"asked-to-bring-injection-from-the-market-for-the-patient-cms-reprimanded-hardoi-news-c-213-1-hra1003-5087-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मरीज के लिए बाजार से इंजेक्शन लाने को कहा, सीएमएस ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मरीज के लिए बाजार से इंजेक्शन लाने को कहा, सीएमएस ने लगाई फटकार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल काॅलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवा लाने के लिए लिखा जा रहा है। शनिवार को एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है। तीमारदारों ने सीएमएस के पास पहुंचकर बाहर से दवाएं लिखने और मरीज को धमकाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। सीएमएस ने इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर मामले की जांच की। बाहर से दवा मंगाने को लेकर संबंधित लोगों को फटकार भी लगाई।
शाहाबाद कस्बा के मोहल्ला मौलागंज निवासी अनीस (70) को लिवर संबंधी बीमारी है। शनिवार को परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। यहां अनीस को भर्ती कर लिया गया। अनीस ने बताया शनिवार को डयूटी पर आए एक डॉक्टर ने उन्हें बाहर से इंजेक्शन लाने को कहा, जबकि इंजेक्शन इमरजेंसी वार्ड में था।
मरीज ने बाहर से इंजेक्शन मंगवाने से मना कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे धमकाने का प्रयास किया। इस पर तीमारदार सीएमएस डॉ. जेके वर्मा के पास पहुंचे और पूरी बात बताई। मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमएस इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। जहां पर बाहर से दवा लिखने के मामले डॉक्टर व कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
हिदायत दी अगर इस तरह की दोबारा शिकायत आती है तो फिर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीएमएस डॉ. जेके वर्मा ने बताया कि एक शिकायत आई थी। उसी मामले में इमरजेंसी कक्ष तक गया था। डॉक्टर व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि बाहर से दवा मंगाते है तो फिर कार्रवाई की जाएगी।