फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ashwini Regional President, Jitendra Bahadur minister

अश्वनी क्षेत्रीय अध्यक्ष, जितेंद्र बहादुर मंत्री बने

Sun, 28 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 28 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ashwini Regional President, Jitendra Bahadur minister
राोडवेज कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्र हरदोई का चुनाव शनिवार को रोडवेज बस स्टेशन पर संगठन कार्यालय पर हुआ। जिसमें अश्वनी मिश्रा को क्षेत्रीय अध्यक्ष और जितेंद्र बहादुर को मंत्री चुना गया।

विज्ञापन

चुनाव के दौरान छह साल से लगातार क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हरिओम पांडेय को पुन: अध्यक्ष बनाने के लिए कर्मचारियों ने अनुरोध किया।

लेकिन क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कर्मचारियों को समझाबुझाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष के लिए अश्वनी कुमार मिश्रा और यशपाल तोमर ने पर्चा दाखिल किया। मंत्री पद पर विनोद कुमार मिश्रा और जितेंद्र बहादुर ने पर्चा भरा। वोटिंग के बाद हुई गिनती में अश्वनी कुमार मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी यशपाल तोमर को पांच वोटों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, जितेंद्र बहादुर ने 11 मतों से विनोद कुमार मिश्रा को पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर रामाधार और प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर प्रेम नारायण शर्मा निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर सत्येंद्र नाथ मिश्रा, विनोद, अखिल बाजपेई, अरुण मिस्, अनिल सिंह, गुरुदयाल सिंह, राजेश पाठक, रजनीश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed