फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Asha took the woman to a private hospital for delivery, the family members created an uproar

Hardoi News: प्रसव के लिए महिला को निजी अस्पताल ले गई आशा, परिजनों का हंगामा

Thu, 21 Sep 2023 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Asha took the woman to a private hospital for delivery, the family members created an uproar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। महिला अस्पताल में चिकित्सक न होने की बात कहकर एक आशा गर्भवती महिला को प्राइवेट अस्पताल ले गई। प्राइवेट अस्पताल में पहुंचने पर गर्भवती के परिजनों को पता चला तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। इस पर आशा मौके से चली गई। परिजन गर्भवती को लेकर महिला अस्पताल पहुंचे। महिला अस्पताल में उसका प्रसव हुआ।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के खनिगवा कला निवासी रवि की पत्नी सीमा (22) को बुधवार की देर रात में प्रसव पीड़ा हुई। इस पर सीमा अपने परिजनों के साथ बुधवार की देर रात में मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला महिला अस्पताल आई। रवि को आने में देर हो गई। इसी बीच सीमा को अस्पताल में एक आशा मिली। उसने जिला महिला अस्पताल में डॉक्टर न होने की बात कहकर कैनाल रोड एक निजी अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

रवि ने बताया जहां पर आशा ने 25 हजार रुपए में ऑपरेशन की बात कहकर दो हजार रुपए काउंटर पर जमा करवा दिया। जब वह कुछ देर बाद महिला अस्पताल आया। यहां पर सीमा को न देखकर फोन पर जानकारी की। उसके बाद उसने अस्पताल आशा बहू के खिलाफ काफी नाराजगी जताई। फिर हंगामा काटा। उसके बाद रवि मरीज को लेकर फिर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर नार्मल प्रसव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed