{"_id":"7fe01ceafbc1610fdc5f3aa649ca2c55","slug":"arya-kanya-school-marie-stake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य कन्या स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य कन्या स्कूल ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बालिका इंटर कालेज में मंगलवार को आयोजित हुई
विज्ञापन
जनपदीय बालिका सब जूनियर और सीनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में विभिन्न
स्कूलों की टीमों ने बढ़ चढ़ कर न सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि अपना उम्दा
प्रदर्शन कर विजेता बनने का भरपूर प्रयास भी किया, पर आर्य कन्या की टीम के
आगे प्रतिद्वंद्वी टीमें ज्यादा देर तक न टिक सकी और दोनों ही वर्गों में
आर्य कन्या टीम को विजेता घोषित किया गया।
जीजीआईसी में जनपदीय बालिका सब जूनियर व सीनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सब जूनियर बालिका वर्ग में 14 वर्ष की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया तो सीनियर बालिका प्रतियोगिता में 19 वर्ष तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ा सचिव अवधेेश त्रिपाठी और प्रधानाचार्या आशा कनौजिया द्वारा प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया।
अवधेश त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया और हर प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जीतना उतना जरूरी नहीं है, बल्कि उस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना ज्यादा जरूरी है।
सीनियर वर्ग बालिका में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज ने प्रथम स्थान पर कब्जा कर विजेता का स्थान प्राप्त किया। जीजीआईसी को उप विजेता घोषित किया गया। सब जूनियर वर्ग बालिका वर्ग में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज ने विजेता व वेणी माधव बालिका इंटर कालेज को उप विजेता घोषित किया गया।
विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए। निर्णायक मंडल में वीर बहादुर सिंह, हंसराज कुशवाहा, श्याम नारायन त्रिवेदी, मनोज पांडे, मो. हबीबुल्लाह, सीरतजहां , रजनीश पांडे की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्या आशा कनौजिया ने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर रचना शुक्ला, अजी फातिमा, संजीव कुमार, अरविंद मिश्र, अनीता, शशि मिश्रा, शालिनी शर्मा, सुमन द्विवेदी, प्रत्यूषा सिंह, संगीत चौरसिया और उमारानी सिंह आदि मौजूद थे।