फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Artists in the evening hymn tied Sama

भजन संध्या में कलाकारों ने बांधा समां

Sat, 13 Jun 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 13 Jun 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Artists in the evening hymn tied Sama

स्प्रिंग डेल्स किंडर गार्टेन स्कूल के प्रांगण में

विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम एक भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने स्वर लहरियों पर भजनों के माध्यम से समा बांध दिया। इस दौरान बोले रे पपीहा अब घन बरसे घुमड़ घुमड़ कर आई बदरिया गीत सुन लोग झूम उठे।

इसके पूर्व स्कूल प्रांगण में भजन संध्या का शुभारंभ एसपी उमेश सिंह, एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह, डीएससीएल शुगर मिल हरियावां के संयुक्त उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी और अभय शंकर गौड़ ने सामूहिक रूप से किया।

प्रयाग संगीत समिति के डा. विजय अवस्थी ने रामचंद्र कृपाल भजमन, प्रभु हमपे कृपा करना...आदि भजन व मशहूर कलाकार श्वेताभ शुक्ल का भजन ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया से श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से भजन संध्या की महफिल का समा बांध दिया।

आकाशवाणी की कलाकार रुचि शुक्ला के भजन को भी लोगों ने सराहा। बाल कलाकार आस्था त्रिवेदी की गणेश वंदना और भजन दीनानाथ अब बारी तुम्हारी...पर लोग झूम उठे। इस भजन संध्या पर श्रोताओं के आकर्षण का केंद्र बने टीवी कलाकार उपेंद्र मोहन शुक्ल ने तबले से श्रोताओं के मन मस्तिष्क की ध्वनि तरंगों को कुछ ऐसे कुरेदा कि लोग वाह वाह करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed