{"_id":"609c02388ebc3e374b1dbd93","slug":"arrested-robbery-planing-hardoi-news-three-thieves-hardoi-news-knp627930642","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की योजना बना रहे तीन चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की योजना बना रहे तीन चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद
विज्ञापन
हरपालपुर। पुलिस ने बुधवार की सुबह सराफा मार्केट के पास चोरी की योजना बनाते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, तमंचा व अन्य सामान बरामद किया गया।
हरपालपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि मंगलवार की देर रात एसआई धारा सिंह फोर्स के साथ गश्त पर थे। बुधवार की सुबह तकरीबन चार बजे सराफा मार्केट के पास तीन युवक संदिग्ध हालात में दिखे।
इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। इन लोगों ने अपना नाम सरोज व बैजनाथ निवासी गांव नकवापुर थाना सांडी व सुरजीत निवासी गांव चांदापुर थाना लोनार बताया। पूछताछ में चोरी की योजना बनाने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके कब्जे से दो बाइक, तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू, 10 चाबी व मोमबत्ती आदि बरामद किया। जांच में पता चला कि बरामद की गई बाइकें मल्लावां व बिलग्राम क्षेत्र से चोरी की गई थीं।
आरोपियों पर पाली थाने में भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।