फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Arrested for murdering uncle after seeing property being looted on strangers

Hardoi News: गैरों पर संपत्ति लुटते देख चाचा की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Wed, 23 Aug 2023 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Arrested for murdering uncle after seeing property being looted on strangers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांडी। सांडी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में अवैध संबंधों और रुपयों के लेनदेन में चाचा की हत्या करने वाले भतीजे को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि पैतृक संपत्ति को गैरों पर लुटते देख उसे लगातार गुस्सा आ रहा था। शराब के नशे में विवाद हुआ और उसने चाचा की हत्या कर दी।
मदारपुर निवासी गंगाराम (45) की मंगलवार देर रात भतीजे पवन ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव में ही छिपे पवन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि गंगाराम ने 15 दिन पहले डेढ़ बीघा खेत बेच दिया था। खेत बेचने से मिले छह लाख रुपये उसने पड़ोसी गांव की एक महिला को दे दिए थे। उक्त महिला से पिछले कुछ वर्ष से गंगाराम से संबंध थे।
विज्ञापन

खेत बेचे जाने और रुपये महिला को दिए जाने से पवन कुमार नाराज था। दरअसल गंगाराम अविवाहित था। पवन को उम्मीद थी कि गंगाराम अपनी संपत्ति उसे दे देगा, लेकिन गंगाराम ने ऐसा नहीं किया। इसी से नाराज होकर उसने गंगाराम की हत्या कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्र ने बताया कि पवन कुमार की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को प्राथमिक स्कूल के पास की झाड़ियों से बरामद किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद पवन कुमार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed