फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Are staring way on divided blanket

राह ताकते रहे, पर नहीं मिले कंबल

Thu, 01 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 01 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Are staring way on divided blanket

कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे कमजोर तबके के बुजुर्गों

विज्ञापन
को तहसील प्रशासन से कंबल की आस थी, पर कंबल वितरण न होने से उन्हें सारे दिन इंतजार के बाद निराश होकर बैरंग लौटना पड़ा। उन्होंने डीएम से कं बल वितरण कराने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीएम सवायजपुर द्वारा उन्हें कंबल वितरण की जानकारी दी गई थी, पर जब मौके पर पहुंचे तो यहां कंबल बांटने कोई नहीं आया। कहा कि इस कड़ाके की ठंड में वह दो दिन से कंबल की आस में यहां आ रहे, पर निराशा ही मिल रही। हामिद खां, हिम्मतलाल, किशनू, बाबूलाल आदि ने डीएम से कंबल बंटवाने की मांग की है।

उधर, एसडीएम अशोक शुक्ला ने बताया कि ऐसी कोई सूचना उन्होंने नहीं भेजी। किसी व्यक्ति ने उन लोगों को बहका दिया है। कहा कि जिन दो स्थानाें पर कंबल बांटने का निर्णय लिया गया था, वहां बांट दिए गए है, फिलहाल उन्होंने दो हजार कंबलों की डिमांड की है। उपलब्धता पर पात्रों को वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed