{"_id":"9b7b28a56b3ff2ea7432aa7affb8e0b9","slug":"are-gathering-dust-30-thousand-cards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूल फांक रहे 30 हजार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूल फांक रहे 30 हजार कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड बनाने को लेकर चल रही मारामारी के बीच
विज्ञापन
शुक्रवार को एसडीएम मंशाराम ने डाकघर का जायजा लिया, तो वहां करीब 30 हजार
आधार कार्ड धूल फांकते मिले। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और कहा कि इन
आधार कार्डों के वितरण की व्यवस्था तत्काल हो।
इस पर पोस्टमास्टर राम सिंह ने कहा कि स्टाफ की कमी के चलते वितरण में कठिनाई आ रही है, जिस पर एसडीएम ने तहसील कर्मियों को वितरण कार्य में लगाने के निर्देश दिए। आधार कार्ड को लेकर तहसील क्षेत्र के बाशिंदे खासे परेशान हैं। जिन लोगों के आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी हो गई उन्हें भी कार्ड नहीं मिल पा रहे।
इस मामले की शिकायत लोगों ने एसडीएम से की थी। इस पर एसडीएम शुक्रवार दोपहर अचानक डाकघर पहुंचे, जहां करीब 15 बैग आधार कार्ड के पड़े मिले। वहीं कुछ आधार कार्ड इधर-उधर पड़े मिले। विभागीय कर्मियों से पूछताछ के बाद पता चला कि करीब 30 हजार आधार कार्डों का वितरण अभी नहीं हो सका।
इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए पोस्टमास्टर से वार्ता की। इस पर पोस्टमास्टर ने कहा कि उनके यहां मात्र तीन पोस्टमैन डाक वितरित का कार्य करते है। स्टाफ की कमी के कारण आधार कार्ड वितरण में दिक्कत आ रही है। इस पर एसडीएम ने कहा कि आधार कार्ड वितरण को लेकर वह तहसील कर्मियों को निर्देश दे रहे हैं, वह लोग उनसे सहयोग लें।
ज्ञात हो कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में करीब 60 हजार आधार कार्डों का वितरण होना है, पर अभी अधिकांश स्थानों पर आधार कार्ड नहीं पहुंचे हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो डाकघर विभाग द्वारा नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के आधार कार्डोें की अभी छंटाई नहीं हो सकी है।