फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Appeal to people to stay healthy by organizing a cycle rally

Hardoi News: साइकिल रैली निकाल लोगों से स्वस्थ रहने की अपील

Sun, 31 Aug 2025 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Appeal to people to stay healthy by organizing a cycle rally
हरदोई। मेजर ध्यानचंद की जयंती से शुरू हुए तीन दिवसीय खेलों का समापन रविवार को हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाॅकी का फाइनल मैच खेला गया। इसके पहले डीएम चौराहे से स्टेडियम तक साइकिल रैली निकाली गई। इसमें खिलाड़ी, पूर्व खिलाड़ी और आमजनों सैकड़ों लोगों ने साइकिल रैली निकाल कर स्वास्थ्य के प्रति फिट रहने का संदेश दिया। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके से शुरू हुई खेल प्रतियोगिताओं में रविवार की सुबह साढ़े छह बजे डीएम चौराहा से स्टेडियम तक साइकिल रैली निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई और साइकिल सवार को प्रोत्साहित किया। सीडीओ सान्या छाबड़ा, सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी, डीडीओ कमलेश कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा, अंतर राष्ट्रीय कोच पूनम तिवारी ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। रैली में करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रैली समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन

शिमला सिंह, निवर्तमान क्रीड़ा सचिव हंस राज कुशवाहा, स्काउट सचिव रमेश चंद्र वर्मा, राजबीर सिंह मौजूद रहे। स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में हॉकी के दो सेमी फाइनल व फाइनल मैच भी खेले गए। जिला क्रीड़ाधिकारी ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी सुनील पाल, अब्दुल गफ्फार, प्रशांत मिश्रा और हरदोई हॉकी सचिव गोपाल नारायण मिश्रा को सम्मानित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला सेमी फाइनल बाबू श्रीशचंद्र हॉकी एकेडमी जूनियर ए टीम ने सीएस एकेडमी को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में भी बाबू श्रीशचंद्र हॉकी एकेडमी जूनियर बी की टीम ने खेलो इंडिया हॉकी सेंटर की टीम को 1-0 से हराया। फाइनल मैच बाबू श्रीशचंद्र एकेडमी की दोनों टीमों के बीच हुआ। इसमें जूनियर बी टीम ने ए टीम को 4-0 से हरा दिया। जिला क्रीड़ाधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायकों में हॉकी कोच अनुज सिंह, पूर्व खिलाड़ी जतिन व सोहित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता ने किया। इस मौके पर एकेडमी मैनेजर अजय प्रताप सिंह, शिव श्याम शुक्ला, आलौकिक मिश्रा, महताब अहमद, सूर्यप्रताप सिंह, आसिफ आदि मौजूद रहे।


जिले भर में साइकिल यात्रा निकाल दिया गया संदेश
पिहानी। मेजर ध्यानचंद जयंती को लेकर रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि सैफ सईद खां व अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कर्मचारियों के साथ साइकिल रैली निकाली। साइकिल रैली ने नगर भर भ्रमण किया। इस दौरान गोपाल कृष्ण, अश्वनी वाजपेयी, मोती लाल, संजय कुशवाहा,अमित कुमार व फरीद खां आदि मौजूद रहे। बावन में जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विकास खंड कार्यालय से साइकिल रैली निकाली गई।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह और खंड विकास अधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने रैली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रधान प्रतिनिधि हमीद अहमद, पप्पू मंसूरी, प्रधानाध्यापक विद्या निधि मिश्र,अरुण वाजपेयी मौजूद रहे। भरावन में श्री परागीलाल रामेश्वर शिक्षण संस्थान कंधरामऊ के बच्चों ने साइकिल रैली निकाली। ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर, थाना प्रभारी मार्कंडेय सिंह, सूरज सिंह चौहान मौजूद रहे। ब्लॉक संसाधन माधौगंज पर बीडीओ सर्वेश कुमार वर्मा, बीईओ संतोष कुमार सिंह, ईओ देवांशी दीक्षित के निर्देश पर कई कई विद्यालयों के बच्चों ने साइकिल रैली निकाली। इसमें सतीश कुमार मिश्रा, सभासद रईस, डाॅ. नीरज गुप्ता, राजीव मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed