फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   APO exam will be held in Kanpur tomorrow, preparations of roadways complete

Hardoi News: कानपुर में कल होगी एपीओ की परीक्षा, रोडवेज की तैयारियां पूरी

Sat, 21 Mar 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
APO exam will be held in Kanpur tomorrow, preparations of roadways complete
- सुबह साढ़े तीन बजे रवाना होने लगेंगी कानपुर के लिए बसें
विज्ञापन








- हर 15 मिनट पर बसें चलने से आवेदकों की राह रहेगी आसान







संवाद न्यूज एजेंसी







हरदोई। सहायक अभियोजन अधिकारी पद के लिए कानपुर में होने वाली परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद के आवेदकों को कानपुर तक ले जाने के लिए सुबह साढ़े तीन बजे से बसें रवाना होने लगेंगी। अधिकारियों ने बस स्टेशन से हर 15 मिनट पर भी बसों को भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि परीक्षार्थी समय से अपने केंद्रों तक पहुंच सकें।








जिले से करीब तीन सौ से अधिक आवेदकों की सहायक अभियोजन अधिकारी के लिए कानपुर में परीक्षा आयोजित हाेनी है। कानपुर के अलग अलग केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में जिले के आवेदक एक दिन पहले कानपुर तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। हालांकि, कई लोग रविवार की सुबह तक भी पहुंचेंगे, इसको लेकर जनपद के परिवहन निगम ने रोडवेज बसों की पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन पर बसों की पर्याप्त व्यवस्था है। कानपुर के लिए तड़के साढ़े तीन बजे पहली बस का संचालन करा दिया जाएगा और हर 15 मिनट पर बस रवाना की जाएगी। बताया कि कानपुर जाने वाले आवेदकों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, अगर भीड़ बढ़ती भी है तो बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगवाए जाएंगे और अतिरिक्त बसें भी चलवाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed