फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Anup Jalota on Psalm Jume

अनूप जलोटा के भजन पर झूमे

Sat, 09 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 09 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Anup Jalota on Psalm Jume
भजन सुनाते गायक अनूप जलौटा और मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। कांसेप्ट ग्रुप के तत्वावधान में प्रेक्षाग्रह में आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा की आवाज का जादू खूब चला। उनके भजनों पर भक्त झूमने लगे। उनके भजन ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन, से माहौल भक्तिमय हो गया। शाम 6 बजे के करीब रसखान प्रेक्षाग्रह में शुरू  हुई भजन संध्या में गायक अनूप जलोटा ने भजनों सुनाए। भजन टोली एवं पूरे साजो साज के साथ आए भजन गायक ने देर रात तक लोगों को भक्तिभाव की माला से भजनों के माध्यम से जोडे़ रखा।

विज्ञापन


इस दौरान प्रमुख रूप से सजीव अग्रवाल, कृपालु साधक डा. राजेन्द्र दत्त मिश्रा, हर्ष वर्धन अग्रवाल लखनऊ, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, बबली महेंद्रा, राकेश अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, प्रदीप बंसल, मोहित अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, समीर अग्रवाल, शिखर अग्रवाल,सुनील त्रिवेदी, उमेश चंद्र मिश्रा, स्मृति मिश्रा  मौजूद रहे । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed