फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Anubhav shines in the state level youth parliament

Hardoi News: राज्य स्तरीय युवा संसद में अनुभव ने बिखेरी चमक

Wed, 06 May 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Anubhav shines in the state level youth parliament
फोटो- 19- युवा संसद में विचार व्यक्त करते अनुभव मिश्रा। स्रोत: स्वयं
हरदोई। राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन लखनऊ के विधानसभा मंडप में किया गया। इसमें प्रदेश के युवाओं ने केंद्रीय बजट 2026 पर अपने विचार व्यक्त किए। युवा संसद में जिले के सीएसएन कॉलेज के एक पूर्व छात्र ने जनपद का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बजट पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थिति लोगों को अपने विचारों से काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की तरफ से एक से तीन मई तक युवा संसद का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संयुक्त रूप से की थी। इसमें प्रदेश भर से आए चुनिंदा प्रतिभाशाली युवाओं ने विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय रखी। इनमें से एक महाविद्यालय के पूर्व छात्र अलीगंज ननखेरिया के गांव बम्हरौली निवासी पूर्व प्रधान अखिलेश मिश्रा के पुत्र अनुभव मिश्रा ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा, तकनीक और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष का बजट ऐतिहासिक है। सर्वाधिक राशि का आवंटन यह दर्शाता है कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर सजग है। अनुभव की इस उपलब्धि पर जनपद में हर्ष है। उनकी सफलता पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. केके सिंह, प्रो. दीपक राय, जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा और अश्विनी मिश्रा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed