फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Anti Fraud Cell will tighten its grip on those who cheat in the name of providing jobs

Hardoi News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों पर शिकंजा कसेगी एंटी फ्रॉड सेल

Thu, 18 Jul 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anti Fraud Cell will tighten its grip on those who cheat in the name of providing jobs
हरदोई। नौकरी का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वालों से लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रुपये वसूलने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में एंटी फ्रॉड सेल का गठन किया है। ऐसे मामलों की शिकायत मिलने पर सात दिन के अंदर जांच पूरी करनी होगी और रिपोर्ट दर्ज होने पर 60 दिन के अंदर विवेचना भी पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी किए जाने के मामले जनपद में आते हैं। इसके अलावा सरकारी कार्याें को आसानी से करा देने, बड़े-बड़े अफसरों से संपर्क बताकर ठगी करने, फर्जी वीजा, पासपोर्ट, अंकतालिका बनवाने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर भी लोगों से ठगी की जाती है। ऐसे मामलों की शिकायत तो आती हैं, लेकिन इनका निस्तारण पूर्ण रूप से नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने एंटी फ्रॉड सेल का गठन किया है। सेल के गठन को लेकर जारी आदेश में एसपी ने स्पष्ट लिखा है कि धोखाधड़ी, ठगी के मामले सामने आने पर संबंधित क्षेत्र के सीओ सात दिन के अंदर इसकी जांच कर अपने क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक को देंगे। अपर पुलिस अधीक्षक इनका परीक्षण कर जिला शासकीय अधिवक्ता से विधिक राय लेने के बाद एफआईआर दर्ज कराने की पत्रावली एसपी के सामने पेश करेंगे। एसपी के आदेश पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जो मामले दर्ज होंगे उनकी विवेचना संबंधित थानों में तैनात पुलिस अफसर ही करेंगे। 60 दिन के अंदर विवेचना पूरी करनी होगी।


एंटी फ्रॉड सेल में दोनों अपर पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। दोनों अपने-अपने क्षेत्र के नोडल अफसर होंगे। साथ ही इस टीम में सीओ और अपराध शाखा के प्रभारी सदस्य के रूप में काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed