{"_id":"644ac8fb7957f0bb2603eaf4","slug":"anti-corruption-team-caught-panchayat-friend-while-taking-20-thousand-bribe-hardoi-news-c-12-1-204011-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रिश्वत लेते पंचायत मित्र को दौड़ाकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रिश्वत लेते पंचायत मित्र को दौड़ाकर पकड़ा
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को कटियामऊ निवासी पंचायत मित्र राजेश कुमार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये घूस लेते दौड़ाकर पकड़ लिया।
एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक नुरुल हुदा खान ने बताया कि कटियामऊ के रमाकांत ने शिकायत की थी कि उसकी पत्नी का नाम पात्रता सूची में है। उसे आवास मिलने की जांच हो चुकी है। इसके बावजूद पंचायत मित्र राजेश कुमार ने 40 हजार रुपयों की मांग की और धमकी दी कि रुपये नहीं दिए तो नाम काट दिया जाएगा।
उसने टीम को बताया कि 20 हजार रुपये में बात बन गई है। इसके बाद 1.10 लाख रुपये उसके खाते में आ गए। खाते में रुपये आने पर पंचायत मित्र ने गुरुवार को लखनऊ-हरदोई मार्ग एक ढाबे पर रुपये लेने के लिए बुलाया। शिकायत के आधार पर पहले से तय समय पर एंटी करप्शन टीम ने पहुंच कर रुपयों के साथ राजेश कुमार को पकड़ा तो वह भागने लगा, मगर टीम के सदस्यों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के खिलाफ कछौना थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।