{"_id":"64ef7963e3d0c8e84e0e3bb6","slug":"answer-summoned-from-four-including-two-child-development-project-officers-hardoi-news-c-213-1-hra1001-2834-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो बाल विकास परियोजना अधिकारियों सहित चार से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो बाल विकास परियोजना अधिकारियों सहित चार से जवाब-तलब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कार्यालय की व्यवस्था और आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में लापरवाही पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दो सीडीपीओ सहित चार से जवाब-तलब किया है। शाहाबाद में एक सुपरवाइजर के मेडिकल अवकाश बिना चिकित्सीय सलाह के बढ़ाए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की है।
आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के साथ बाल विकास परियोजना कार्यालयों की व्यवस्थाओं को दुरूस्त न रखने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने शाहाबाद की प्रभारी सीडीपीओ गीता सिंह और टोडरपुर के सीडीपीओ राहुल सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी की है। इसी के साथ शाहाबाद परियोजना में तैनात सुपरवाइजर अर्चना गौतम के बिना प्रार्थना पत्र के गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर की।
बताया कि सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण शुरू करने के 10 मिनट के बाद ही सहायिका के माध्यम से अवकाश प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। इससे प्रतीत होता है कि कार्यालय में मनमाने ढंग से आने की प्रवृत्ति है। अधिकारियों के निरीक्षण पर आते ही अवकाश प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करा दिया जाता है। बताया कि सुपरवाइजर चित्रा श्रीवास्तव छह जुलाई से मेडिकल अवकाश पर थी। इसके बाद चिकित्सक की सलाह के बिना ही अवकाश को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
इनसे भी जवाब मांगा गया है। कहा गया है कि मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराया जाएगा। टोडरपुर परियोजना कार्यालय के निरीक्षण में टूर प्रोग्राम रजिस्टर अधूरा मिला। सुपरवाइजर की ओर से सीडीपीओ से टूर प्रोग्राम का अप्रूवल नहीं लिया जाता है। स्टोर का रख-रखाव ठीक नहीं मिला। सीडीपीओ की ओर से वीएचएसएनडी सेशन की जांच भी नियमित नहीं की जा रही है। सीडीपीओ ने जुलाई में सात ही निरीक्षण किए हैं। बिना ड्रेस के कार्यकर्ता व सहायिका के मिलने पर वर्दी भत्ता वापस लिए जाने की चेतावनी दी गई है।