{"_id":"66f694507c39d165b7099b30","slug":"answer-sought-from-ahirori-kachhuna-for-not-filing-complaint-on-jansunwai-portal-hardoi-news-c-213-1-hra1001-120320-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज न करने पर अहिरोरी, कछौना से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज न करने पर अहिरोरी, कछौना से जवाब-तलब
विज्ञापन
हरदोई। शिकायतकर्ता को पर्ची और शिकायत को जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज किए जाने की व्यवस्था का विकास खंड अहिरोरी और कछौना में पालन नहीं हो रहा है। शिकायत को पोर्टल पर दर्ज न किए जाने पर अहिरोरी और कछौना के बीडीओ को नोटिस जारी किया गया है।
बृहस्पतिवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कलक्ट्रेट कार्यालय में ही नवविकसित पोर्टल अधिकारियों की उपस्थिति के साथ ही शिकायतों के निस्तारण और दर्ज किए जाने की स्थिति देखी। विकास खंड कछौना और अहिरोरी की ओर से एक भी शिकायत दर्ज न किए जाने पर नाराजगी जाहिर की।
बताया कि पोर्टल पर नाम, शिकायत संख्या और मोबाइल नंबर से शिकायत निस्तारण की स्थिति को जाना जा सकता है। कई अधिकारियों से निस्तारण के संबंध में पूछताछ की। अधिकारियों से कहा कि निस्तारण की गुणवत्ता का स्तर सुधारा जाए। नियमित जन सुनवाई करें और इसका प्रचार-प्रसार भी करें ताकि, लोग शिकायत लेकर सही जगह पर आएं। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा मौजूद रहे।