फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Announcement of election unopposed in ten blocks, four took certificates

दस ब्लाकों में निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा, चार ने लिए प्रमाण पत्र

Fri, 09 Jul 2021 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Announcement of election unopposed in ten blocks, four took certificates
हरदोई। जनपद के 10 विकास खंडों में शुक्रवार देर शाम ब्लाक प्रमुखों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी गई। निर्विरोध निर्वाचित सभी ब्लाक प्रमुखों को निर्वाचन प्रमाण पत्र देने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार शाम बुलाया गया था, लेकिन सिर्फ पांच लोग ही पहुंचे। इन पांचों को डीएम अविनाश कुमार ने प्रमाण पत्र सौंपा और शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों में सहयोग की बात कही।
विज्ञापन

जनपद के 10 विकास खंडों में एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। शुक्रवार को नाम वापसी का दिन बीत जाने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि टड़ियावां से रवि प्रकाश, अहिरोरी से धर्मवीर सिंह, भरखनी से अंजू सिंह, टोडरपुर से नीतू, मल्लावां से गीता वर्मा, हरियावां से राम दयाल, कछौना से रामश्री, शाहाबाद से त्रिपुरेश, कोथावां से निर्भय वर्मा और बावन से शिवा सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
विज्ञापन

शाम को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने निर्भय वर्मा, अंजू सिंह, रवि प्रकाश, राम दयाल और धर्मवीर सिंह को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान एडीएम संजय कुमार सिंह, हरियावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह, भरखनी के पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed