फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angry with the inter-caste love marriage, the brother shot and killed the girl

Hardoi News: अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज होकर भाई ने गोली मारकर की थी युवती की हत्या

Wed, 03 Sep 2025 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Angry with the inter-caste love marriage, the brother shot and killed the girl
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव में युवती की गोली लगने से हुई मौत की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। युवती के प्रेम विवाह किए जाने से नाराज उसके निशक्त भाई ने ही उसकी तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने निशक्त भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी का दावा है कि न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अलियापुर निवासी सर्वेंद्र मिश्रा लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। गांव में उनकी पत्नी छोटी बिटिया, पुत्री मानवी मिश्रा (24) और एक निशक्त पुत्र बीरू मिश्रा रहता है। दो पुत्र चेन्नई और गाजियाबाद में रहते हैं। मानवी ने सात जनवरी 2025 को सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी अभिनव कटियार से आर्य समाज मंदिर में शादी के बाद कोर्ट मैरिज कर ली थी। अभिनव बरेली जनपद के एक राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। मानवी घर पर रहकर ही पीसीएस की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन

बीते रविवार की सुबह घर में ही गोली लगने से मानवी की मौत हो गई थी। मानवी की मां छोटी बिटिया ने खुदकुशी किए जाने की बात कही थी लेकिन मानवी के पति अभिनव ने ऑनर किलिंग की आशंका जताई थी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि जांच के दौरान कुछ अहम सुराग मिलने पर मृतका के निशक्त भाई बीरू मिश्रा से पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि वह मानवी के अंतरजातीय प्रेम विवाह किए जाने से नाराज था। इस कारण रविवार सुबह उसने तमंचे से गोली मारकर मानवी की हत्या कर दी थी। उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कनपटी में बायीं ओर लगी थी गोली, तमंचा पकड़ा दिया था दायें हाथ में
मानवी की हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए बीरू मिश्रा ने पूरा प्रयास किया। हालांकि, यह सारे प्रयास विफल हो गए। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मानवी की कनपटी में बायीं ओर गोली लगी थी। मौके पर जांच में तमंचा दायें हाथ में मिला था। एसपी का दावा है कि दायें हाथ से गोली मारने पर कनपटी की दायीं ओर ही गोली लगनी चाहिए। यह भी पता कराया गया था कि कहीं मानवी लेफ्ट हैंडी तो नहीं थी पता चला कि वह सीधे हाथ का ही इस्तेमाल पढ़ाई लिखाई व घरेलू काम में करती थी। इसके अलावा भी कुछ अन्य सबूत घटनास्थल से मिले थे जो हत्या की ओर इशारा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed