{"_id":"1b5e1ded9e50b33c5d2d67cd3db97622","slug":"angry-villagers-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लामबंद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लामबंद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदार पर राशन न देने एवं उलाहना देने पर जान से
विज्ञापन
मारने की धमकी देने समेत कई आरोप लगाकर कछौना के ग्राम टिकारी के ग्रामीणों
ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा कोटेदार का लाइसेंस निरस्त
कराने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भी दिया।
कछौना के ग्राम सभा टिकारी के ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे मनोज कुमार ने कलक्ट्रेट में बताया कि सभी बीपीएल व एपीएल कार्डधारक हैं। ग्राम सभा में उचित दर विक्रेता के रूप में महिला के नाम लाइसेंस है, जबकि उक्त लाइसेंस धारक को यह भी पता नहीं कि ग्राम सभा में कार्ड धारक कितने हैं। उनके पति, जेठ व ससुर कोटे का संचालन करते है। आरोप लगाया कि यह सभी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग है।
राशन न देने की स्थिति में जब उलाहना दिया जाता है, तो जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोप लगाया कि दिसंबर का राशन व तेल आदि का वितरण भी अब तक नहीं किया गया है। इसको लेकर जब ग्रामीणों ने अपनी व्यथा इन लोगों से कही, तो इन लोगों ने एक बार फिर से कहीं भी शिकायत करने पर मारने पीटने एवं जान से मारने तक की धमकी दी।
भुखमरी की कगार पर पहुंचने के बाद ग्रामीण डीएम से शिकायत करने को विवश हुए हैं। ग्रामीणों ने इस दौरान नारेबाजी की तथा जांच कराकर कोटेदार का राशन निरस्त कराने की मांग को लेकर ज्ञापन डीएम रमेश मिश्रा को सौंपा। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण धरना प्रदर्शन में शामिल थे।