फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angry people perform Fulbehta

गुस्साए फूलबेहटा के लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 03 Jul 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 03 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Angry people perform Fulbehta

एक दो माह नहीं, बल्कि पिछले चार माह से कोटे पर राशन

विज्ञापन
न मिलने के बाद भुखमरी की कगार पर पहुंचे ग्रामीणों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणोें ने डीएम से जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की।

कलक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए ग्राम पंचायत फू लबेहटा के ग्रामीणों में शामिल शिवरानी और कमला ने कहा कि वह सभी अनुसूचित जाति के गरीब व्यक्ति हैं। आरोप लगाया कि उचित दर विक्रेता द्वारा अनुचित लाभ लेकर गरीबों को देने के लिए आया राशन कालाबाजारी कर बेंचा जा रहा है।

बताया कि एक या दो माह नहीं, बल्कि पूरे चार माह से राशन का वितरण गरीबों को नहीं किया जा रहा है। कोटेदार पर आरोप लगाया कि उलाहना देने पर गरीबों को जान से मारने की धमकी तक मिल जाती हैं, जिससे ग्रामीण न सिर्फ भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं बल्कि उनको जान माल का खतरा भी बना हुआ है।

इसके अलावा मिट्टी का तेल और चीनी आदि का वितरण तो कभी किया ही नहीं गया। इससे ग्रामीण काफी उलझन में हैं और परिवार के भरण पोषण के लिए समस्या आ खड़ी हुई है।

इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर जांच कराकर कोटेदार पर कार्रवाई कराए जाने की मांग करते हुए गरीबों को राशन का वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की। इस मौके पर राजेश कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार, छोटेलाल, छोटी बिटिया, पदवनी, कमला आदि ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed