फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angry Panchayat Secretary threatened the complainant

Hardoi News: नाराज पंचायत सचिव ने दी शिकायतकर्ता को धमकी

Wed, 31 Jan 2024 02:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 31 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Angry Panchayat Secretary threatened the complainant
हरियावां। शिकायतों से नाराज पंचायत सचिव ने शिकायतकर्ता को ही फोन पर धमका दिया। जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है। पंचायत सचिव की ओर से अभद्रता के साथ ही थाने में बंद कराने की धमकी दिए जाने की पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विकास खंड के भदेवरा गांव निवासी अरविंद ने सीडीओ व डीएम को शिकायती पत्र देकर अपात्रों को आवास व शौचालय दिए जाने की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने हरियावां थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शिकायत किए जाने की जानकारी पर पंचायत सचिव ने फोन पर गालीगलौज कर थाने में बंद कराने की धमकी दी है। जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि वायरल ऑडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

अरविंद ने दी तहरीर में कहा है कि प्रधान पुत्र व पंचायत सचिव ने धमकाया है। जिसकी शिकायत थाने पर की है। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed