फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angry in the federation over the massacre of lawyers in Prayagraj

प्रयागराज में अधिवक्ता हत्याकांड को लेकर महासंघ ने जताया गुस्सा

Wed, 12 Feb 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Angry in the federation over the massacre of lawyers in Prayagraj
हरदोई। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी कराने की मांग को लेकर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता ने कहा कि जनवरी माह में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सनाउल्लाह की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसके बाद अभी तक हत्यारे गिरफ्त से बाहर हैं। पीड़ितों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए व 20 फरवरी तक हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा प्रदेश भर में प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंपा गया। इस मौके पर विवेक कुमार द्विवेदी, विनीत पांडे, जयपाल, रश्मि मिश्रा, कुसुमलता, अनुराधा, सल्तनत, प्रीती, संजीव, जितेंद्र अवस्थी, कौशलेंद्र त्रिपाठी, सुरेश कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed