फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angry father reports robbery to trap son

Hardoi News: नाराज पिता ने बेटे को फंसाने के लिए दी लूट की सूचना

Fri, 22 May 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 22 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Angry father reports robbery to trap son
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के रानीखेड़ा निवासी पिता ने बेटे को फंसाने के लिए लूट की कहानी गढ़ दी। बृहस्पतिवार रात हुई जांच के दौरान हकीकत पता चलने पर पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दूसरे बेटे के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

रानीखेड़ा निवासी जितेंद्र कंबाइन मशीन चलाते हैं। बृहस्पतिवार शाम लगभग 7:30 बजे उन्होंने यूपी 112 पर कॉल की। इस दौरान बताया कि उनके बेटे श्याम प्रताप ने सांडी थाना क्षेत्र के बम्टापुर चिल्लौर के पास उनसे 22 हजार रूपये लूट लिए हैं। हरकत में आई पुलिस ने जितेंद्र से घटना की जानकारी ली। जितेंद्र ने बताया कि वह अपनी बेटे शिव प्रताप के साथ कंबाइन चलाने के 22 हजार रुपये लेकर घर जा रहा था। दूसरे बेटे श्याम प्रताप की ससुराल बम्टापुर चिल्लौर में है। आरोप लगाया कि ससुराल के बाहर ही बेटे ने 22 हजार रुपये लूट लिए। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गहनता से जांच की, तो हकीकत सामने आ गई। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि जितेंद्र ने अपने पुत्र श्याम प्रताप को घर से निकाल दिया था। श्याम प्रताप अपनी ससुराल में रहने लगा था। श्याम प्रताप को फंसाने के लिए जितेंद्र ने अपने दूसरे बेटे के साथ मिलकर साजिश रची थी। जितेंद्र और शिव प्रताप के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed