फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angry at her mother's scolding, a young woman consumed poison and died.

Hardoi News: मां की डांट से नाराज युवती की जहर खाने से मौत

Sat, 08 Nov 2025 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Angry at her mother's scolding, a young woman consumed poison and died.
फोटो-7- अर्चना। फाइल फोटो
माधौगंज। थाना क्षेत्र के गब्भी गांव में शुक्रवार दोपहर मां की डांट से नाराज युवती ने जहर खा लिया। परिजन उनको सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने देर शाम उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नेवादा गब्भी गांव निवासी रतिराम खेती करते हैं। रतिराम की पुत्री अर्चना (18) दसवीं पास करने के बाद मां के साथ घरेलू कामों में हाथ बंटाती थीं। बृहस्पतिवार दोपहर पड़ोस में भागवत कथा चल रही थी। अर्चना कथा सुनने गई थीं। रतिराम के मुताबिक, ढाई बजे बजे उनके पुत्र सूरज, अभिषेक और एक पुत्री अनन्या स्कूल से आई। तीनों बच्चे मोबाइल देखने लगे। ज्यादा मोबाइल देखने पर रतिराम ने बच्चों को डांट दिया। उन्होंने मोबाइल छीनकर पटल दिया जिससे मोबाइल टूट गया।
विज्ञापन

रतिराम और पत्नी राधा देवी में कहासुनी हो गई जिससे राधा देवी नाराज हो गईं। इस दौरान अर्चना भागवत कथा सुनकर वापस आई। मां को प्रसाद दिया लेकिन मां ने नहीं लिया। टूटे मोबाइल को देखकर मां और बेटी में भी कहासुनी हो गई जिससे अर्चना नाराज होकर कमरे में चली गई। दावा है कि इस दौरान अर्चना ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद उसे उल्टी और चक्कर आने लगे। परिजन सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सक ने देर शाम मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-7- अर्चना। फाइल फोटो

फोटो-7- अर्चना। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed