फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angered by the death of the patient, the attendants beat the doctor, report filed

Hardoi News: मरीज की मौत से नाराज तीमारदारों ने डॉक्टर को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 16 Jan 2024 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 16 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Angered by the death of the patient, the attendants beat the doctor, report filed
हरदोई। सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में मरीज की मौत के बाद आक्रोशित तीमारदारों ने डॉक्टर से मारपीट की। स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सीएमएस ने सभी डॉक्टरों से ड्यूटी पर लौटने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ रोड पर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय है। सोमवार की शाम इमरजेंसी वार्ड में डाॅ. विनोद कुमार साहनी तैनात थे। इसी दौरान नयागांव मुबारकपुर निवासी संतोष त्रिपाठी (60) को गंभीर हालत में तीमारदार लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों का दावा है कि तत्काल ही उनका उपचार शुरू कर दिया गया। राहत होने पर मेडिकल काॅलेज ले जाने की सलाह दी गई, लेकिन तीमारदार उग्र हो गए और यहीं उपचार करने के लिए कहा। इसी बीच मरीज की हालत बिगड़ गई तो फिर से उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन

शाम छह बजे हार्ट अटैक पड़ने से संतोष की मौत हो गई। इसकी जानकारी संतोष डाॅ. विनोद साहनी ने तीमारदारों को दी, तो वह लोग हंगामा करने लगे। मरीज के साथ आए एक शख्स ने फोन कर गांव से 15-20 लोगों को बुला लिया। हंगामे की जानकारी पर डाॅ. मुरलीधर, स्वास्थ्यकर्मी सतीश कुमार व अन्य स्टॉफ भी मौके पर पहुंच गया। इस बीच मरीज के तीमारदारों ने सहयोगियों के साथ डॉक्टर के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी सीएमएस डाॅ. मनोज को दी गई तो उन्होंने लिखित में सीएमओ डा. रोहताश को अवगत कराया। पूरे मामले में मंगलवार सुबह तक कोई कार्रवाई न होने से नाराज डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया और धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।
प्रदर्शन की सूचना पर सीएमओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया। दोपहर में लगभग पौने तीन बजे अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने आदि की धाराओं में सीएमएस की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।



सीसीटीवी में कैद हुई घटना, फिर भी अज्ञात में मामला दर्ज
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक चिकित्सकों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को घटना के संबंध में जो पत्र दिया था उसमें बाकायदा कई नामों का खुलासा भी किया था। यह आरोप भी था कि उक्त लोग पूर्व में भी अभद्रता कर चुके हैं। पास ही स्थित गांव के रहने वाले हैं। इससे इतर पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इसमें भी आरोपी मारपीट करते नजर आ रहे हैं। चिकित्सकों और स्टाफ को बचाते सहयोगी भी दिख रहे हैं, लेकिन फिर भी पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed