{"_id":"e0a71731b5dec362ceb58b03cc484ebc","slug":"anganwadi-workers-attendants-had-sought-increased-funding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं ने बढ़ा मानदेय मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं ने बढ़ा मानदेय मांगा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला आंगनबाड़ी संघ के बैनर तले शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की।
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संघ प्रदेश महासचिव रीता सिंह ने कहा कि पूर्व में हुए धरना प्रदर्शनों में पुष्टाहार विभाग सचिव ने मांगों को पूरा करने के लिए एक माह का समय लिया था लेकिन आज तक विभाग ने मांगों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को राजकीय कर्मचारी घोषित किया जाए।
आंगनबाड़ी कर्मियों को 10 हजार व सहायिकाओं को पांच हजार प्रतिमाह मानदेय दिलाए जाने समेत कई मांग की। इस मौके पर संघ पदाधिकारियों व कार्यकत्रियों ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर गीता देवी, विशना देवी, मनोरमा मिश्रा, अर्चना तिवारी, रेखा सागर, करुणा देवी, शकुंतला देवी, माधुरी, गीता, निर्मला देवी, जयदेवी, सविता देवी, प्रेमलता आदि मौजूद रहीं।