फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ... and the municipality built an RCC road at Baba Mandir intersection

Hardoi News: ... और नगर पालिका ने बनवा दी बाबा मंदिर चौराहे पर आरसीसी रोड

Tue, 27 May 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
... and the municipality built an RCC road at Baba Mandir intersection
हरदोई। शहर में लोगों को आवागमन में होने वाली दिक्कतों को नगरीय निकाय ने दूर करा दिया है। शहर में बाबा मंदिर चौराहे से ट्रांसफार्मर तिराहे तक निकाय ने आरसीसी रोड बनवा दी है। सड़क और नाली बन जाने से आमजन के साथ ही बाबा मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

शहर के वार्ड संख्या-16 मोहल्ला आलू थोक दक्षिणी के लोगों को गर्मियों में भी जलभराव से होकर निकलना पड़ता था। क्षतिग्रस्त मार्ग और नालियों से बहता गंदा पानी सड़क पर भरा होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मोहल्ला आलू थोक की जनसंख्या करीब 14 हजार होगी। साथ ही बाबा मंदिर में सोमवार और शुक्रवार को श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

बड़ा चौराहा और मुन्ने मियां चौराहा आने वाले मार्ग आलू थोक में ट्रांसफार्मर के पास से सांडी रोड में जुड़ते हैं। मार्ग खराब होने से लोगों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता था। अमर उजाला ने मोहल्लेवासियों की समस्याओं को 12 मई के अंक में ‘क्षतिग्रस्त गलियां, जलभराव और लटकते तारों से लोगों को परेशानी’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नगरीय निकायों के जिम्मेदारों ने खबर का संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि मोहल्ला आलू थोक दक्षिणी के क्षतिग्रस्त मार्गों को चिह्नित कराते हुए कार्ययोजना में शामिल किया गया है। मुख्य मार्ग को ऊंचा कराते हुए आरसीसी बनवाया गया है। नाली का भी काम कराया गया है, जिससे पानी निकासी का भी इंतजाम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article