{"_id":"68b72b9bf79bbae1710e2630","slug":"an-old-man-walking-on-foot-was-hit-by-a-bike-rider-died-in-chc-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-136749-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्कर, सीएचसी में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्कर, सीएचसी में मौत
विज्ञापन
सवायजपुर। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के रूपापुर-कहरई नकटौरा मार्ग पर पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल वृद्ध को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला।
कहरई नकटौरा निवासी राजेंद्र (70) खेती करते थे। उनके भतीजे ओमकार के मुताबिक राजेंद्र शिवराम बाग तिराहे के पास दुकानें बनवा रहे थे। सोमवार देर शाम निर्माणाधीन दुकानें देखने जा रहे थे। तिराहे से पहले ही रूपापुर की तरफ से आए बाइक सवार ने राजेंद्र को टक्कर मार दी। घटना में राजेंद्र घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें लेकर सवायजपुर सीएचसी गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही है।