फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   An innocent daughter who went to save her mother after she got electrocuted, got burnt to death

Hardoi News: मां को करंट लगने पर बचाने गई मासूम बेटी की झुलसकर मौत

Thu, 12 Jun 2025 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
An innocent daughter who went to save her mother after she got electrocuted, got burnt to death
हरियावां। प्यास लगने पर हरियावां में बुधवार रात नल से पानी पीने गई महिला काे करंट लग गया। करंट लगने पर महिला चिल्लाई तो उसकी मासूम बेटी जाग गई। बेटी ने मां काे छुड़ाने का प्रयास किया। मां तो छूट गई, लेकिन करंट लगने से मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

मूलरूप से पाली थाना क्षेत्र के लखमापुर निवासी सर्वेश कश्यप पिछले 15 साल से अपनी ससुराल हरियावां में रहते हैं। वह चीनी मिल में खाना बनाने का काम करते हैं। बुधवार रात उनकी पत्नी निर्मला अपनी पुत्री पूर्ति कश्यप (10) के साथ सो रही थीं। रात लगभग 12 बजे निर्मला को प्यास लगी तो वह पानी पीने के लिए नल के पास गईं। नल में ही पानी का मोटर लगा है। इसमें करंट आ रहा था। निर्मला ने जैसे ही नल छुआ, वैसे ही उसे करंट लगा गया और वह चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर पूर्ति जाग गई और मौके पर पहुंचकर मां को खींचने लगी।
विज्ञापन

इससे निर्मला तो छूटकर गिर गईं, लेकिन पूर्ति करंट की चपेट में आ गई। इसी बीच परिजन भी जाग गए। गंभीर हालत में पूर्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष वीर बहादुर ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों ने नहीं दी है। दूसरी ओर राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed