{"_id":"695e91dc897f6d0da80464ad","slug":"an-announcement-will-be-made-at-hardoi-station-before-the-run-through-train-departs-hardoi-news-c-213-1-hra1004-142991-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रनथ्रू ट्रेन निकलने से पहले हरदोई स्टेशन पर की जाएगी उद्घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रनथ्रू ट्रेन निकलने से पहले हरदोई स्टेशन पर की जाएगी उद्घोषणा
विज्ञापन
हरदोई। सावधान, रन थ्रू ट्रेन स्टेशन से गुजरने वाली है। यह सूचना अब जल्द ही हरदोई स्टेशन पर भी सुनाई देगी। यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से स्टेशन से होकर गुजरने वाली रनथ्रू ट्रेनों से पहले सूचना प्रसारित की जाएगी। इससे यात्री सजग हो सकेंगे और प्लेटफार्म पर किनारे खड़े होने व ट्रैक पार करने से बच सकेंगे।
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य तिवारी ने बताया कि मेल, एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनें अमूमन छोटे रेलवे स्टेशनों पर नहीं ठहरतीं। जब रनूथ्रू ट्रेनें यहां से गुजरती हैं तो ट्रेनों का ठहराव न होने से उद्घोषणा भी नहीं होती है लेकिन अब यात्रियों को जागरूक करने व सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए छोटे स्टेशनों पर भी गुजरने वाली ट्रेनों की घोषणा की जाएगी। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किया जाएगा।
ऐसे स्टेशनों पर जहां अनेक ट्रेनें बिना रुके तेज गति से गुजरती हैं यात्रियों को सतर्क करने के लिए पूर्व-रिकॉर्डेड उद्घोषणाएं प्रसारित की जाएंगी। उद्घोषणाएं ट्रेनों के स्टेशन से गुजरने से कुछ समय पहले होंगी जिससे यात्री प्लेटफार्म किनारे खड़े होने, पटरियां पार करने और असुरक्षित गतिविधियों को करने से बच सकेंगे। साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया जाएगा कि वे अपनी सुरक्षा के लिए रेलवे ट्रैक पार न करें प्लेटफार्म किनारे खड़े न हों और एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए केवल फुटओवर ब्रिज का ही उपयोग करें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करना है।