फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Amlendra president , Mahesh General Secretary

अमलेंद्र अध्यक्ष, महेश प्रसाद बने महामंत्री

Sat, 12 Sep 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 12 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Amlendra president , Mahesh General Secretary

राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपदीय कार्यकारिणी का

विज्ञापन
निर्वाचन शनिवार को संघ भवन में शांतिपूर्वक व उत्साह के बीच संपनन हो गया। वाहन चालकों द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अमलेंद्र दीक्षित को अध्यक्ष एवं महेश प्रसाद को महामंत्री बनाया गया।

संघ भवन कार्यालय में चुनाव अधिकारी अध्यक्ष स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष चुनाव धनेश मिश्र की मौजूदगी में संपन्न हुआ, जिसमें निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन किया। निर्वाचित पदाधिकारियों में संरक्षक उमेश दीक्षित, अध्यक्ष अमलेंद्र कुमार दीक्षित, रामनरेश यादव उपाध्यक्ष, महेश प्रसाद महामंत्री, जितेंद्र नाथ दुबे उपमहामंत्री, शिवराज कोषाध्यक्ष, अवधेश सिंह संयुक्त मंत्री, हमीद खां संगठन मंत्री, रमेश क्षेत्रीय मंत्री, सलीम अहमद व कुलदीप त्रिवेदी को प्रचार मंत्री एवं विमल द्विवेदी को संप्रेक्षक निर्वाचित किया गया है।

महासंघ के छह कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए हैं, जिनमें रामलखन, रजनीश, अतुल सिंह, जहूर अहमद, चंद्रिका प्रसाद शामिल हैं। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अध्यक्ष अमलेंद्र कुमार दीक्षित ने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अधिकारों के प्रति संघ हमेशा तत्पर रहेगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगा। उन्होंने बताया कि अपने संघ को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed