फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Amit Yadav is the brand ambassador of CIEL Sports

Hardoi News: सीआईईएल स्पोर्ट्स के ब्रांड एंबेसडर बने अमित यादव

Thu, 23 Oct 2025 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Amit Yadav is the brand ambassador of CIEL Sports
फोटो-23- क्रिकेटर अमित को सीआईईएल कंपनी की किट देते कंपनी प्रतिनि​​धि। स्रोत: स्वयं
हरदोई। क्रिकेट की दुनिया में जिले का नाम रोशन कर रहे अमित यादव काे नया मुकाम मिला है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को भुनाने के लिए क्रिकेट किट बनाने वाली एक कंपनी ने उनसे करार किया है। उन्हें अपनी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसकी जानकारी होने पर अमित के स्थानीय शुभचिंतकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

आशानगर निवासी सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट देवेंद्र यादव के पुत्र अमित ने अपना और परिजनों के साथ जिले का नाम क्रिकेट जगत में रोशन किया है। बचपन से क्रिकेट के शैकीन रहे अमित जीतोड़ मेहनत कर अरुणाचल प्रदेश की टीम में चयनित हुए। अरुणाचल प्रदेश की टीम से उन्होंने बीसीसीआई की विजय हजारे ट्रॉफी खेली और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर स्पोर्ट्स किट बनाने वाली एक कंपनी सीआईईएल ने उन्हें अगले एक साल के लिए कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
विज्ञापन

उनके कोच सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि कंपनी ने एक वर्ष के लिए करार किया है। कंपनी की ओर से उन्हें एक वर्ष तक 3.60 लाख रुपये का खेल का सामान स्पाॅन्सरशिप के तहत मिलेगा। बताया कि स्पॉन्सरशिप मिलने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और वह बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। बता दें कि अमित इन दिनों अरुणाचल की टीम के साथ ही अहमदाबाद में रणजी ट्रॉफी खेलने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed