फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Amit Shah, BJP national president cheers on

अमित शाह के फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपाई गदगद

Mon, 25 Jan 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 25 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah, BJP national president cheers on
अमित शाह के फिर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जिले के भाजपाइयों में भी खुशी है। भाजपा पदाधिकारियों ने रविवार को सिनेमा चौराहे पर मिठाई बांट खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


भाजपा नगर अध्यक्ष सुभाष पांडे के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। नगर अध्यक्ष ने कहा कि इसके बाद भाजपा को भविष्य में और अधिक मजबूती मिलेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर संपूर्ण देश में पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश है।
विज्ञापन


जिला सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने अमित शाह को कुशल संगठनकर्ता और ऊर्जावान व्यक्ति बताया। वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण गुप्ता ने कहा कि अब मिशन 2017 पार्टी के और नजदीक आ गया है। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, गोवंश प्रकोष्ठ के सुनील शुक्ला, जीत ठाकुर, शोभित तोमर, राजन सिंह, रानू गुप्ता, विपिन राठौर, आशीष बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद आवास पर भी बटे लड्डू
भाजपा सांसद अंशुल वर्मा के आवास पर भी मिठाई बांट खुशियां जताई गई। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार दुबे, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबली मिश्रा, रामबहादुर सिंह, विद्याराम वर्मा, रामचंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed