फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Amit, Mukesh and Mayank became the Mandal President of BJP

Hardoi News: अमित, मुकेश और मयंक बने भाजपा के मंडल अध्यक्ष

Sun, 27 Apr 2025 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 27 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Amit, Mukesh and Mayank became the Mandal President of BJP
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के तीन मंडल अध्यक्षों और इन मंडलों के जिला प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है। संगठन चुनाव के दौरान इन तीन मंडलों के अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा पर प्रदेश नेतृत्व ने रोक लगा दी थी। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया कि भाजपा संगठन के जिला चुनाव अधिकारी सहारनपुर के पूर्व मेयर संजीव वालिया ने शनिवार देर रात तीनों नामों की घोषणा की है। सबसे चर्चित पिहानी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रैंगाई निवासी अमित त्रिवेदी को दी गई है। अब तक अमित मंडल कमेटी में महामंत्री थे। मंडल अध्यक्ष रहे सुबोध सिंह को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। हरियावां मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी कुर्रिया निवासी मुकेश गुप्ता को दी गई है। यहां से राम प्रताप सिंह को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। कछौना मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह को बनाया गया है। यहां अब तक मंडल अध्यक्ष रहे नवीन पटेल को जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया है। मंडल अध्यक्षों की घोषणा होने पर सोशल मीडिया पर इन लोगों को बधाई देने की होड़ चल निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed