फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Amendment and binding of service conditions of teachers is violation of rights: Shivshankar Pandey

शिक्षकों की सेवाशर्तों में संशोधन और बाध्य करना अधिकारों का हनन : शिवशंकर पांडेय

Thu, 26 Feb 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Amendment and binding of service conditions of teachers is violation of rights: Shivshankar Pandey
हरदोई। साल-2011 से पहले से नियुक्त शिक्षकों के लिए सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की। बृहस्पतिवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने टीईटी अनिवार्यता को काला कानून की संज्ञा दी। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने धरना स्थल पर सभा की अध्यक्षता की। कहा कि भारत सरकार की तरफ से गुप-चुप तरीके से सेवारत शिक्षकों की सेवा शर्तों में किए गए संशोधन और टीईटी की अनिवार्यता से शिक्षक समाज आहत है। शिक्षकों से अपील की वह कोर्ट न जाए, इसके लिए संगठन उनके हित की लड़ाई लड़ रहा है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता उनकी योग्यता पर सवालिया निशान है। इस दौरान ललित शुक्ला, उदय शंकर मिश्रा, अनंत राम पांडेय, रूपेश अवस्थी, हिमांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed