{"_id":"5e5810648ebc3ef40e2aecf4","slug":"ambulence-hardoi-news-knp547373216","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 माह से नहीं मिला वेतन, धरने पर बैठे एंबुलेंसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 माह से नहीं मिला वेतन, धरने पर बैठे एंबुलेंसकर्मी
विज्ञापन
हरदोई। त्यौहार नजदीक आने के बाद भी एंबुलेंस कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिल सका है। जीवीके कंपनी की मनमानी से आक्रोशित एंबुलेंस कर्मी गुरुवार को जिला महिला अस्पताल परिसर में दो दिवसीय धरने पर बैठे गए। दो दिन में समस्याओं का निराकरण न होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
जीवन दायिनी स्वास्थ्य विभाग 108-102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सलिल अवस्थी ने बताया कि जिले में 160 ईएमटी व 200 के करीब पायलट कार्यरत हैं। हाल ही में एंबुलेंसों का संचालन करने वाली सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके व श्रम विभाग के बीच समझौता हुआ था। इसमें एंबुलेंस कर्मियों को वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन जीवीके कंपनी श्रम विभाग का समझौता मानने से इनकार कर रही है। इसके चलते एंबुलेंस कर्मियों को छह माह से बढ़ा वेतन व दो माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैै।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि रात शिफ्ट में ड्यूटी करने वाले सभी ईएमटी व पायलट धरने पर बैंठेगे। इसके साथ अगर दो दिनों में कंपनी ने मांगे पूरी नहीं कि तो एंबुलेंसों के चक्का जाम करेंगे। इसकी जिम्मेदारी जीवीके कंपनी की होगी।