फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ambulances delivery, neonatal death

एंबुलेंस में प्रसव, नवजात की मौत

Fri, 29 Jul 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Fri, 29 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ambulances delivery, neonatal death
नवजात की मौत

हरदोई। टोडरपुर पीएचसी में बुधवार रात में डॉक्टर न होने से गर्भवती की हालत बिगड़ गई। नर्स ने काफी प्रयास किए लेकिन हालत में सुधार न होने पर जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही एंबुलेंस में प्रसव हो गया। जिला महिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। प्रसूता को खून की कमी बताई गई है, वह अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन


टोडरपुर ब्लाक के शर्मा हल्ट गांव निवासी राजमंगल की पत्नी रूबी (30) गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार रात 11 बजे वह पत्नी को टोडरपुर पीएचसी में ले गया। राजमंगल के मुताबिक ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने नार्मल डिलीवरी होने की बात कहते हुए रूबी को भर्ती कर लिया। रूबी की पीड़ा बढ़ती जा रही थी लेकिन प्रसव नहीं हो रहा था। करीब चार बजे बच्चा फंसा होने की बात कहते हुए नर्स ने रूबी को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजमंगल एंबुलेंस से पत्नी को जिला महिला अस्पताल ला रहा था। रास्ते में ही प्रसव हो गया। एंबुलेंस पांच बजे अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने नवजात को मृत घोषित कर दिया और रूबी को भर्ती कर लिया। रूबी को खून की कमी बताई गई है।
विज्ञापन


राजमंगल ने बताया की शर्मा हल्ट में आशा बहू नहीं है। पड़ोस के गांव मितनापुर की आशा बहू ही हमारे गांव की गर्भवती महिलाओं की देखरेख करती हैं। रात में आशा बहू से संपर्क किया था लेकिन हुआ नहीं था। सीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव का कहना था कि मामले की जांच करेंगे। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed