फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aman in 10th and Shilpashree in 12th did district top

Hardoi News: 10वीं में अमन और 12वीं में शिल्पाश्री ने किया जिला टॉप

Mon, 15 May 2023 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aman in 10th and Shilpashree in 12th did district top
हरदोई। आईसीएसई की परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित हो गया। बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल के 10वीं के छात्र अमन ने 98.2 प्रतिशत अंक और 12वीं में इसी विद्यालय की शिल्पा श्री ने 91.5 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है।
विज्ञापन

बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका कीर्ति सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रधानाचार्या कनुप्रिया सिंह ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी। इस दौरान विद्यालय के एकेडमिक हेड अश्वनी दीक्षित, शोभित बाजपेई, जीशान अंसारी, दिलीप सिंह, अरुणेश मिश्र, गौरव सिंह शोभित कुमार, अल्पना वर्मा, अनूप सिंह, शशांक गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्होंने पाया स्थान
10वीं में बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल के अमन कुमार ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा जहान्वी सिंह 96.2 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय और मोहम्मद अनस 93.4 प्रतिशत अंक पाकर तृृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं की परीक्षा में विज्ञान वर्ग में शिल्पा श्री ने सर्वाधिक 91.5 प्रतिशत प्राप्त किए। चित्रांश श्रीवास्तव ने 85.5 प्रतिशत और अंबुज सिंह ने 83.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, कामर्स वर्ग में हिफ्जा मालिक ने 88 प्रतिशत, कोमल गौतम ने 83.75 प्रतिशत और आयुष तोमर ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इंजीनियर बनना चाहते हैं अमन
हरदोई। 10वीं में जिले से सर्वाधिक 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले शहर रेलवे कालोनी निवासी अमन कुमार कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि उनके पिता मनोज कुमार सिंह रेलवे में हैं और माता नीलू देवी गृहिणी हैं। वे इंजीनियर बनना चाहते हैं। (संवाद)
डॉक्टर बनने के लिए शुरू की तैयारी
हरदोई। बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल 12वीं की छात्रा शिल्पाश्री ने विज्ञान वर्ग में सर्वाधिक 91.5 प्रतिशत अंक पाकर परिवार का नाम रोशन किया। वह जनपद के ग्राम खैरूद्दीनपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता धर्मजीत सेना में थे, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। माता गीतांजलि गृहिणी हैं। वे कोटा में नीट की तैयारी कर रही हैं। वे चिकित्सक बन देश सेवा करना चाहती हैं। (संवाद)


ये हैं विद्यालय के गौरव

संडीला। आईसीएसई 10वीं की परीक्षा में नगर के सेंट थेरसा स्कूल के शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के मोहम्मद अनस ने 94.6 प्रतिशत, मुस्तफा अली ने 93 प्रतिशत और इकरा अंसारी ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों की सफलता पर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed