फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Also look in the village sector magistrates Gutbajaen

गांव में गुटबाजाें पर भी नजर रखें सेक्टर मजिस्ट्रेट

Mon, 09 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 09 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Also look in the village sector magistrates Gutbajaen
प्रेक्षागृह में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षित करते सीडीओ राधेश्याम व साथ में एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल। - फोटो : amarujala

हरदोई। रसखान प्रेक्षागृह में सोमवार को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें डीएम विवेक वार्ष्णेय ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट गांव में गुटबाजी पर भी नजर रखें। 

विज्ञापन


उन्होने कहा कि मंगलवार से नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। वाहन प्राप्त होने के बाद सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों के समस्त बूथों का व्यापक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


बूथों पर शौचालय, पेयजल, विद्युत व रैंप आदि की व्यवस्था ठीक है या उनमें किसी प्रकार की कमी है तो सेक्टर मजिस्ट्रेट तत्काल इसकी सूचना अपने आरओ को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मुख्य मार्ग से बूथ तक आने-जाने वाले रास्तों को भी देख लें क्योंकि इन रास्तों पर मतदान के दौरान बस, ट्रक आदि वाहनों का आना-जाना होगा। इसलिए कहीं भी सड़क, पुलिया आदि टूटी है तो भी इसकी सूचना आरओ को दें।

उन्होंने कहा कि संवदेनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का व्यापक निरीक्षण किया जाए और गांव में गुटबंदी या धार्मिक भावनाओं को भड़काने आदि के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना आरओ को देंगे।

सीडीओ राधेश्याम ने कहा कि सभी समन्वय बनाकर मतदान में एक दूसरे का सहयोग करें व दिए गए कार्यों को पूरी ईमानदारी से करें। एएसपी पश्चिमी लक्ष्मी निवास मिश्र ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को संबोधित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में बिना आरओ की अनुमति के पांच या पांच से अधिक लोगों को एकत्र न होने दें।


सभा, जूलूस पर विशेष नजर रखें। उन्होंने कहा कि गांव के घरों की छत पर यह अवश्य देख लिया जाए कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने ईंट, पत्थर व विस्फोटक पदार्थ आदि एकत्र न किया हो। इस मौके पर एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल, नगर मजिस्ट्रेट मृत्युंजय राम, एसडीएम सदर सर्वेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed