{"_id":"61b63bb6bb939e3cb517ef17","slug":"als-ambulence-service-from-delhi-to-agra-hardoi-news-knp669198846","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर मरीजों को एएलएस एंबुलेंस से ले जा सकेंगे आगरा- दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर मरीजों को एएलएस एंबुलेंस से ले जा सकेंगे आगरा- दिल्ली
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में खड़ी एएलएस एंबुलेंस। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। स्वास्थ्य विभाग से राहत भरी खबर है। जिले में उपलब्ध चार एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस ) एंबुलेंस अब जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर मरीजों को आगरा और दिल्ली के अस्पतालों तक पहुंचाएंगी। एएलएस सेवा निशुल्क है।
जिला अस्पताल से हर रोज औसतन पांच से छह मरीजों को गंभीर हालत होने पर हायर सेंटर रेफर किया जाता है। इनमें अधिकांश मरीज दुर्घटना में घायल होकर जिला अस्पताल पहुंचते हैं। जिले में चार एएलएस एंबुलेंस हैं। इनमें प्रशिक्षित मेडिकल टेक्नीशियन तैनात हैं। जिला अस्पताल से अब तक रेफर मरीजों को एएलएस सिर्फ लखनऊ ट्रामा सेंटर तक ही ले जाती थी।
लेकिन सेवा प्रदाता कंपनी में बदलाव होने के बाद एंबुलेंस के संचालन की व्यवस्थाएं भी बदली हैं। शासन स्तर से एएलएस एंबुलेंस का संचालन अब मेड केयर 365 को सौंपा गया है। इस संस्था के हाथों में संचालन आने के बाद अब यह निर्णय हुआ है कि रेफर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर एएलएस से आगरा और दिल्ली के अस्पतालों तक नि:शुल्क पहुंचाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
ऐसे मिलेगा लाभ
एएलएस के जिला प्रभारी आकाश जौहरी ने बताया कि जिला अस्पताल से मरीजों को रेफर करने पर चिकित्सक को रेफरल स्लिप पर हायर सेंटर/आगरा-दिल्ली लिखना होगा। इसके बाद चिकित्सकों के पास उपलब्ध एएलएस एंबुलेंस के स्टाफ के सीयूजी नंबरों पर कॉल कर जानकारी देनी होगी। स्टाफ मरीज की रेफरल स्लिप पर लिखी बीमारी आदि की जानकारी कॉल सेंटर में देकर मरीज को आगरा ले जा सकेंगे। इसके बाद आगरा से रेफर होकर मरीज एएलएस से दिल्ली जा सकेगा।