{"_id":"66b7a1a1dd5f548b510b142a","slug":"alleging-irregularities-in-drain-construction-farmers-protested-and-stopped-the-work-hardoi-news-c-213-1-hra1001-118182-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नाला निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, किसानों ने प्रदर्शन कर रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नाला निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, किसानों ने प्रदर्शन कर रुकवाया काम
विज्ञापन
पिहानी। शाहपुर सैदान गांव से देहलिया के गंदे नाले तक हो रहे नाला निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाकर शनिवार को किसानों ने भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति की अगुवाई में प्रदर्शन किया। किसानों ने निर्माण रुकवा दिया। मांग उठाई कि नाला रोड से तीन मीटर छोड़कर बनाया जाए।
जिला पंचायत की ओर से पानी निकासी के लिए शाहपुर सैदान से देहलिया के गंदे नाले तक नाला निर्माण स्वीकृत है। इस पर हाल ही में काम शुरु हुआ है। किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के साथ पहुंचे देहलिया के प्रधान अतीक अहमद समेत किसान रामबख्श, नीरू सिंह, आलिम, आकाश, शिवरतन, कट्टर, अतुल, अकील, मोहर्रम अली, मुख्तार ने इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाया। प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि शाहपुर के आगे से सड़क को पतला कर नाला बनवाया जा रहा है। सड़क से तीन मीटर पटरी छोड़ कर नाला निर्माण कराया जाए।
किसानों ने कहा कि नाला निर्माण होने से गन्ने आदि के वाहन लाने और ले जाने में दिक्कते होंगी। मांग की है कि नाले का निर्माण तय जगह पर कराया जाए। यूनियन ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र भेज कर नियमों के विरुद्ध बन रहे नाले को उखड़वाने की भी मांग की है। जिला पंचायत से नए सिरे से नियमानुसार निर्माण कराए जाने की मांग की है।