{"_id":"e2b3fa989e054051d285ff713438909c","slug":"allegations-of-forced-sale-deed-thumb-print-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन अंगूठा लगा बैनामा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन अंगूठा लगा बैनामा का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
कछौना विकास खंड के ग्राम गाजू निवासी बाबा कढ़िले ने
विज्ञापन
डीएम और एसपी को पत्र देकर अपने पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर
जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल से मिलकर
भूमि को दूसरे के नाम बैनामा भी करवा दिया है।
डीएम और एसपी को दिए पत्र में पीड़ित बाबा कढ़िले ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने असलहों की बदौलत उसकी भूमि पर अनाधिकृत कब्जा कर लिया। यही नहीं असलहों की दम पर पहले उससे सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया और उसके बाद दूसरे के नाम फर्जी बैनामा भी कर दिया गया।
अब वह न्याय की गुहार कर भटकता घूम रहा है। कहा कि उसने थाने से लेकर कई बार बड़े अफसरों को पत्र दे चुका है, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पत्र में उसने जांच कराकर संबंधित भूमाफिया व लेखपाल पर कार्रवाई कराकर उसकी भूमि को वापस कराने की मांग की है।