फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Allegation of death of pregnant woman and unborn child due to improper treatment.

Hardoi News: गलत इलाज से गर्भवती और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत होने का आरोप

Sun, 02 Aug 2026 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Allegation of death of pregnant woman and unborn child due to improper treatment.
हरदोई। बीती 23 जुलाई को एक प्राइवेट अस्पताल में गर्भ में पल रहे शिशु और गर्भवती की मौत के मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। संबंधित अस्पताल के चिकित्सकों के साथ ही एक आशा पर भी गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से मुरवा निवासी अमित गुप्ता देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार स्थित विकास नगर में रहते हैं। वह दिल्ली में टैक्सी चलाते हैं। उनकी पत्नी सपना गुप्ता (28) नौ माह की गर्भवती थीं। अमित ने बताया कि करीब एक माह पहले वह पत्नी को लेकर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने हरदोई आए थे। बाद में सपना यहीं रूक गई। बीती 23 जुलाई की सुबह सपना को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पड़ोस की आशा के कहने पर उन्हें सीडीओ आवास के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर से इलाज न करवाकर एक एएनएम से कराया गया। करीब 44 हजार रुपये भी जमा कराए गए। दावा है कि गलत इलाज और बेहोशी की दवा के ओवरडोज के कारण पहले गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई और कुछ ही देर बाद सपना ने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने सपना को लखनऊ रेफर भी कर दिया। लखनऊ ले जाने के दौरान शरीर में कोई हलचल न होने पर कछौना में चिकित्सीय परीक्षण में डॉक्टर ने दो घंटे पहले मौत होने की बात कही। पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed