फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   All faculties will be taught in the degree college, now the resolution of engineering college: Rajni Tiwari

डिग्री कॉलेज में सभी संकायों की होगी पढ़ाई, अब इंजीनियरिंग कॉलेज का संकल्प : रजनी तिवारी

Wed, 15 Apr 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
All faculties will be taught in the degree college, now the resolution of engineering college: Rajni Tiwari
फोटो-11-राजकीय बालिका महाविद्यालय के लिए भूमि पूजन करतीं उच्च ​शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी।
शाहाबाद। जनपद के पहले राजकीय बालिका महाविद्यालय का भूमि पूजन बुधवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में सभी संकायों की पढ़ाई की व्यवस्था रहेगी। छात्राओं को लाने-ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना का भी संकल्प है। जनपद में कोई भी राजकीय बालिका महाविद्यालय नहीं था।
विज्ञापन

शाहाबाद की विधायक उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बात करके महाविद्यालय को मंजूरी दिलाई थी। 16.59 करोड़ रुपये से नगर के मोहल्ला गढ़ी में राजकीय महिला महाविद्यालय का निर्माण कराने के लिए भूमि पूजन हुआ। इस दौरान उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए सरकारी फीस पर पढ़ाई के लिए भटकना नहीं होगा।
विज्ञापन

कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना के लिए भी सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी मंजूरी भी जल्द मिलने की उम्मीद उन्होंने जताई। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अंकित तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण, नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देश दीपक मिश्रा, भाजपा के जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, गन्ना सोसाइटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह, नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed