फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   All 640 secondary schools will be illuminated with solar energy

Hardoi News: सौर ऊर्जा से रोशन होंगे सभी 640 माध्यमिक विद्यालय

Fri, 24 Nov 2023 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
All 640 secondary schools will be illuminated with solar energy
हरदोई। बिजली की खपत कम कर सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए कवायद चल रही है। इसी क्रम में जनपद के सभी 640 माध्यमिक विद्यालयों में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया है। सभी माध्यमिक विद्यालयों में पांच किलोवाट तक के सोलर पावर प्लांट लगवाए जाएंगे। इससे विद्यालयों को बिजली समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध 640 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 55 राजकीय, 72 एडेड और 513 वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। प्रथम चरण में सभी राजकीय विद्यालयों में सोलर पैनल लगाने का काम शुरू हुआ है। इसके तहत 55 में से 19 विद्यालयों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। 72 एडेड विद्यालयों में सोलर पैनल लगाने के लिए कार्ययोजना बनाकर नेडा को भेजी जा चुकी है। इस पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके उपरांत अब सभी 513 वित्तविहीन विद्यालयों में भी सोलन पैनल लगाने का काम शुरू किया गया है। इसके तहत, सभी विद्यालयों से बिजली कनेक्शन का विवरण मांगा गया है। यहां पर संचालित बिजली कनेक्शन के आधार पर ही सोलर पैनल लगाए जाएंगें। अधिकतम पांच किलोवाट तक के सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विद्यालयों में निशुल्क सोलर पैनल लगाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए सभी वित्तविहीन विद्यालयों से बिजली कनेक्शन का विवरण मांगा गया है। इसमें विद्यालय में बिजली कनेक्शन संख्या के साथ बिल भी शामिल है। अभी तक विभाग को 50 प्रतिशत विद्यालयों का विवरण मिल चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि सोलर पैनल के संबंध में सभी विद्यालयों से सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं। जल्द ही सभी माध्यमिक विद्यालय सौर उर्जा से रोशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed